बोलेरो की टक्कर से नहर में गिरे बाइक सवार:भिंड में तीन युवकों की मौत, SDERF के देर रात चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में मिले शव

भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र के बरहा गांव पुलिया के पास मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक नहर में गिर गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों के SDERF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार हेतमपुरा निवासी राजेंद्र सिंह चौहान, अमर सिंह और चुन्नू मंगलवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमर सिंह और चुन्नू नहर में गिरकर लापता हो गए। देखिए SDERF के रेस्क्यू के दौरान की तस्वीरें… देर रात रेस्क्यू शुरू किया
प्राथमिक स्तर पर ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने SDERF की मदद ली। रात करीब 10 बजे SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। रात 12 बजे तक चले अभियान में अमर सिंह का शव बरामद हो सका। वहीं, सुबह 5 बजे से शुरू हुई तलाश में लगभग 8 बजे चुन्नू का शव भी मिला। बोलेरो वाहन की तलाश जारी
थाना प्रभारी नितेंद्र मावई ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बोलेरो वाहन की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *