जयपुर में लहूलुहान हालत में मिला युवक, मौत:एक्सप्रेस हाईवे पर था पड़ा, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

जयपुर में एक्सप्रेस हाईवे पर लहूलुहान हालत में मिले युवक की मौत हो गई। मुरलीपुरा इलाके स्थित एक्सप्रेस हाईवे पर वह रोड किनारे पड़ा मिला था। पुलिस जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होना सामने आया है। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा इलाके में दादी का फाटक के पास एक्सप्रेस हाईवे पर लहूलुहान हालत में युवक पड़ा मिला। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राहगीरों को एक्सप्रेस हाईवे पर रोड किनारे लहूलुहान हालत में उसे देखा था। लहूलुहान हालत में युवक के पड़े होने का पता चलने पर भीड़ इकट्ठा हो गईं। टक्कर से मौत होना सामने आया मुरलीपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होना सामने आया। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है- मृतक की उम्र करीब 30 साल, रंग- गेहुआं, कद-5.3 फीट है। उसने गहरे रहे कलर की टी-शर्ट ट्रेकसूट की काली जैकेट व आसमानी कलर का पजामा पहन रखा है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *