बुरहानपुर जिले में बारिश का कहर:उतावली नदी में बाढ़ से सोयाबीन, मक्का और केले की फसल डूबी

बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के डोईफोड़िया क्षेत्र में मंगलवार को करीब तीन घंटे तेज बारिश हुई। बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और निचली बस्तियों में पानी भर गया। गांवों में बाढ़ के पानी से नुकसान
उतावली नदी का जलस्तर बढ़ने से डोईफोड़िया-ताजनापुर के बीच नाले में पानी भर गया। निचली बस्तियों में पानी घुसने से पशुओं का चारा बह गया और एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 सालों में इतनी बारिश पहली बार हुई है। हाट बाजार और यातायात भी प्रभावित
बारिश की वजह से डोईफोड़िया का हाट बाजार दोपहर 3 बजे के बाद ही शुरू हो सका। कई गांवों के लोग नालों में पानी भर जाने से एक घंटे तक फंसे रहे। सिरपुर की उतावली नदी में बाढ़ आने से यातायात भी एक घंटे तक बंद रहा। किसानों की फसलें बर्बाद
तेज बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। कटाई के लिए तैयार सोयाबीन की फसल खराब हो गई। नांदुरा खुर्द गांव में 6000 केले के पौधे डूब गए और दो एकड़ मक्का की फसल भी गिर गई। दो किसानों के कुएं भी धंस गए। शाम 6 बजे तक नदी-नालों का पानी कम नहीं हुआ। सैकड़ों लोग नदी पार करने के लिए पानी घटने का इंतजार करते रहे। खकनार पुलिस ने नदी-नालों के पास टीम लगाई और लोगों को जोखिम न लेने की सलाह दी। कई गांवों में बिजली भी बाधित रही। देखिए बारिश के बाद की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *