लुधियाना रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के कारण अब कुछ ट्रेनें ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। अंबाला कैंट से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनें आगामी तीन माह तक लुधियाना की बजाय ढंढारी कलां स्टेशन पर ठहरेंगी। रेलवे ने कहा है कि इससे लुधियाना स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अनारक्षित टिकट केंद्रों के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लुधियाना स्टेशन की जगह ढंढारी कलां स्टेशन की टिकट जारी करें। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, क्योंकि नवीनीकरण के दौरान कई लोग ट्रेन से उतरते समय घायल हो चुके हैं और लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन कर्मचारी यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे
अंबाला मंडल के कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यदि कोई यात्री लुधियाना स्टेशन की टिकट मांगता है, तो उसे ढंढारी कलां स्टेशन की टिकट दी जाती है और इसका कारण भी समझाया जाता है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 14 ट्रेनों का ठहराव लुधियाना से ढंढारी कलां स्टेशन कर दिया गया है। यह बदलाव 30 दिसंबर तक रहेगा और इसका उद्देश्य लुधियाना स्टेशन पर चल रहे नवीनीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।


