आपसी कहासुनी में हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर हमला किया:बाइक रुकवाकर लाठी-डंडे मारे, गांव जाने के बाद साथियों को लेकर आया था

रास्ते से बाइक हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी गैंग के साथियों के साथ एक युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला अजमेर के गेगल थाना का है। ASP ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार रात को अजमेर के सिविल लाइन थाने के हिस्ट्रीशीटर सुनील हांकला अपने एक परिचित के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान सूरज सिंह रावत से बाइक हटाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मौके पर हुई कहासुनी के बाद सूरज सिंह रावत अपने गांव लाडपुरा चला गया। कुछ देर बाद सुनील हांकला अपने अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर लाडपुरा गांव पहुंचा। जहां सूरज सिंह रावत पर हमला कर दिया। इस हमले में सूरज सिंह रावत के शरीर में गंभीर चोट आई है। ASP ने बताया- झगड़े की सूचना पर पहुंची गेगल थाना पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े सूरज सिंह रावत को अजमेर के JLN अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए गेगल थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर सुनील हांकला सहित अन्य लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… नौकरी का झांसा दे कारोबारी ने 45 दिन किया रेप:फिर पार्टनर के हवाले किया, उसने MD ड्रग खिलाकर की वारदात, वीडियो बनाए जोधपुर की दलित महिला से नौकरी व शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। अजमेर के एक बिल्डर व जोधपुर के कारोबारी पर महिला ने आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *