दुर्ग में कंटेनर ने 8 गायों को कुचला, मौत:बाफना टोल प्लाजा के पास हादसा, हिरासत में ड्राइवर

दुर्ग जिले में मंगलवार (16 सितंबर) रात एक कंटेनर ने बाफना टोल प्लाजा के पास 8 गायों को कुचल दिया। राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रहे कंटेनर की चपेट में आने से सभी गायों की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर तेज गति से आ रहा था। चालक की लापरवाही से सड़क किनारे चल रही गायें उसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और सामाजिक संगठनों को सूचना दी। हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी सौरभ देवांगन, बलदाऊ साहू समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनका कहना था कि लापरवाह ड्राइविंग पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हिरासत में ड्राइवर कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मौजूदगी में मृत गायों को विधिवत दफनाया गया। संगठनों ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं होने पर आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है कि हादसे के समय वह नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *