बाड़मेर में मरु कुंभ सुईयां पोषण मेले में स्नान और दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं से धर्मनगरी चौहटन खचाखच भरा हुआ नजर आया है। 7 किलोमीटर एरिया में भक्त ही भक्त नजर आ रहे है। जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए है। शाम 5 बजे तक पौष माह, अमावस्या, सोमवार, व्यातिपात योग एवं मूल नक्षत्र पंच योग में स्नान करेंगे। इसके बाद लोगों की रवानगी शुरू हो जाएगी। मठ, सुईयां मंदिर, कपालेश्वर मंदिर, धर्मपुरी महाराज सहित मंदिरों को दर्शन कर रहे है। बच्चे के साथ ही युवाओं और परिजनों ने भी झूलों का आनंद लिया। 5 बजे बाद अमावस्या की घड़ियां होगी खत्म पंच योग में स्नान करने का समय 12 घंटे का था। लोग सुबह 5 बजे से कड़कड़ाती ठंड में स्नान करना शुरू कर दिया। इसके बाद से लगातार श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी है। वहीं लोग पंच योग में पवित्र जल में स्नान कर रहे है। हालांकि बीच में नलों से पानी सप्लाई रुक गई थी। लेकिन समय रहते प्रशासन ने फिर से पानी सप्लाई शुरू कर दी थी। छाप लगाने उमड़े श्रद्धालु सुईयां मेले में आने के बाद लोगों में सुईयां महादेव की छाप लगाने का भी जबरदस्त क्रेज है। मठ की ओर से इच्छानुसार छाप लगाने की परंपरा है। सुबह से छाप लगाने के लिए महिलाओं और पुरूषों की कतारें लगी हुई है। इच्छानुसार श्रद्धालु लगा रहे है। 7 किलोमीटर एरिया में श्रद्धालुओं का जमावड़ा सुईयां मेले में बाड़मेर रोड, बाखासर रोड, धनाऊ रोड, चारों तरफ 7 किलोमीटर एरिया में लोगों का सैलाब उमड़ गया। सोमवार को सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला जारी हुआ। करीब 12 बजे तक रिकॉर्ड 7 किलोमीटर तक सड़कें भरी नजर आई। अनुमान से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर पुलिस व प्रशासन और ज्यादा एक्टिव नजर आए। प्रशासन ने लाउड-स्पीकर से धक्का-मुक्की नहीं करें और शांति से दर्शन करने की अपील की सोमवार को करीब 12 बजे पहुंचे भक्तों को देखते हुए प्रशासन लगातार लाउड स्पीकर से आराम से धक्का-मुक्की नहीं करने की अपील कर रहे है। लोगों से समझाइश कर रहे है कि शांति से दर्शन व स्नान करके रवाना हो जाए। सीढ़ियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। दूरबीन व ड्रोन से मेले की निगरानी पुलिस व प्रशासन अलग-अलग तरीके से पूरे मेले की निगरानी कर रहे है। एक तरफ 1500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, जवान जगह-जगह पर तैनात है। साथ ही पुलिस ड्रोन व दूरबीन से मेले पर अवांछनीय एक्टिविटी पर नजर बनाए रखे हुए है। वहीं प्रशासन सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी कर रहे है। साथ ही लाउड स्पीकर से बार-बार एनाउंस कर श्रद्धालुओं को समझा रहे थे। तस्वीरों में देखिए… सुईयां मेला


