दिगंबर जैन मंदिरों में हुए पूजा अर्चना के विशेष आयोजन:भक्ति भाव से मनाया जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस

जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस रविवार को भक्ति भाव से मनाया गया ।इस मौके पर शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये । वहीं नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन मंदिरों में 31 दिसम्बर एवं 01 जनवरी को विशेष धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी।राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि रविवार को प्रातः तीर्थंकर शीतलनाथ के अभिषेक के बाद विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांति-धारा की गई । उसके बाद श्री जी की पूजा अर्चना की जाकर पूजा के दौरान मंत्रोच्चार किया गया । श्रद्धालुओं ने नाचते गाते भगवान शीतलनाथ की महाआरती की। जौहरी बाजार के घी वालों का रास्ता स्थित दिगंबर जैन मंदिर फागी में मूलनायक भगवान शीतलनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाकर ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंगलवार 31 दिसम्बर को सायंकाल विश्व शांति प्रदायक णमोकार महामंत्र के पाठ, भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान एवं भक्ति संध्या के आयोजन किए जाएंगे। रात्रि 12 बजे भगवान के विशेष दर्शन के बाद महा आरती की जाएगी। इसी प्रकार बुधवार, 01 जनवरी को प्रातः जैन तीर्थंकरों के विशेष अभिषेक एवं विश्व में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए शांति धारा की जाएगी। उसके बाद पूजा विधान के संगीतमय आयोजन किए जाएंगे।
3 जनवरी को जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर भगवान अजितनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस भक्ति भाव से मनाया जाएगा। मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज, दिगंबर जैन मंदिर जीऊबाईजी, आगरा रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, सांगानेर के दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, दुर्गापुरा के चन्द्रप्रभू दिगंबर जैन मंदिर, तारों की कूट पर सूर्य नगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सहित शहर के कई दिगंबर जैन मंदिरों में भगवान शीतलनाथ के ज्ञान कल्याणक महोत्सव पर पूजा अर्चना के विशेष आयोजन गये ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *