हिमाचल के SSB जवान पंचतत्व में विलीन:बेटे ने मुखाग्नि दी, पत्नी ताबूत से लिपटी; असम में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में SSB में एएसआई गोपाल सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। गोपाल सिंह को उनके इकलौते बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। सैंज में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गोपाल सिंह इन दिनों असम में तैनात थे। उनका ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले, आज सुबह करीब 10 बजे तिरंगे में लिपटी गोपाल की पार्थिव देह पैतृक गांव सैंज लाई गईं। जैसे ही सेना के जवान गोपाल की पार्थिव देह लेकर घर पहुंचे, उसे देखते ही पत्नी ताबूत से लिपट गईं। गोपाल की मां, पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर मां और पत्नी बार बार बेसुध हो गई है। पूरे क्षेत्र गोपाल सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने आज गोपाल को अंतिम विदाई दी। बीते शनिवार गोपाल का निधन हो गया। आज चौथे दिन उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। पूरा क्षेत्र गोपाल सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। मां-पत्नी और बेटा पीछे छूटे गोपाल सिंह की उम्र 45 साल बताई जा रही है। उन्होंने करीब 25 साल तक देश सेवा की। अब वह वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं। गोपाल सिंह अपने पीछे मां उत्मू देवी, पत्नी द्रुप्ता और बेटे अभिषेक को छोड़ गए हैं। गोपाल के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। गोपाल सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़े PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *