द पैलेस स्कूल की छठी क्लास की स्टूडेंट क्वीन जूही कुमारी को नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया। वूमेन पावर सोशालिटी फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में योगदान के लिए नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया । यह कार्यक्रम का आयोजन 29 दिसंबर को जयपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया, जहां देश भर की 101नारी प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।


