सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बचाया:पुलिस मित्र यश कुमार को एसपी ने किया सम्मानित

झालावाड़ में पुलिस मित्र यश कुमार शर्मा ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने नेशनल हाईवे 52 पर जिंदल मेडिकल तिराहे के पास दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई। धनवाड़ा निवासी गोपीचंद बेहोशी की हालत में था। यश कुमार ने अपने वाहन से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और समय पर इलाज शुरू करवाया। एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में यश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि झालावाड़ के पुलिस मित्र सराहनीय काम कर रहे हैं। उन्होंने बारह वफाद, अनंत चतुर्दशी और किसान रैली जैसे प्रमुख त्योहारों में भी अच्छी ड्यूटी की है। झालावाड़ शहर और जिले के थानों में नियुक्त पुलिस मित्र पुलिस के साथ सामाजिक कार्यों में भी सहयोग कर रहे हैं। इससे आम लोगों को छोटे-छोटे मामलों में मदद मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *