सेवा और जनकल्याण ही प्रधानमंत्री के जीवन का मूल मंत्र:मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। थेकड़ा स्थित राधिका रिसोर्ट में आयोजित नमो स्वास्थ्य जांच एवं सुपोषण शिविर का उन्होंने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्य ही प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल मंत्र रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा लोगों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श भी दिया गया। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट वितरित की गई, ताकि उन्हें सही पोषण मिल सके और नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य भी बेहतर हो। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांचें की गईं। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा सोर्स है। उन्होंने सारा जीवन देश और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। आज उनके जन्मदिन पर स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज सुपोषित मां अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण रहित सामग्री का एक किट दिया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, जिला कलेक्टर पीयूष सांमरिया, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल, CMHO शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *