कोटा में यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घटोत्कच चौराहे पर स्टॉल लगाकर पकोड़े तले।और रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर किए गए झूठे वादों के खिलाफ विरोध जताया गया। यश गौतम एवं मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि पीएम जब से सत्ता पर काबिज हुए है उन्होंने युवाओं को बेरोजगार करने का काम किया है।नौकरियां देना तो दूर बल्कि छीनने का काम केंद्र सरकार कर रही है। सत्ता में आने से पहले मोदी जी ने रोजगार देने को लेकर बड़े बड़े वादे किए थे।जिन्हें उन्होंने भुलाकर युवाओं के साथ अन्याय किया। प्रदेश का हर वर्ग केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रताड़ित है। प्रधानमंत्री को उनके द्वारा किए हुए वादों को याद दिलवाने के लिए देश भर में उनका जन्मदिन युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है जिस प्रकार के हालात देश भर में है यह युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात है। बेरोजगारी के हालातों के चलते आज युवा पकोड़े तलने को मजबूर है। यही संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया।


