प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार में कहा, “ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। पीएम मोदी ने स्वदेशी चीजें खरीदने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। मोदी ने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।
पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा, “धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।” पीएम मोदी कुल 46 मिनट बोले। उन्होंने दोपहर 12:32 पर संबोधन की शुरुआत की और 1:18 बजे अपना भाषण खत्म किया। 8 तस्वीरों में देखिए पीएम का एमपी दौरा… क्या है मोदी का 5 एफ विजन, जिस पर पीएम मित्र पार्क बनेगा पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


