जलालाबाद अस्पताल में डॉक्टरों के ट्रांसफर का विरोध:किसानों ने प्रदर्शन किया, बोले-बाढ़ के बीच डॉक्टरों की जरूरत

फाजिल्का में जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में आज यानी बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। पंजाब किसान सभा के लोगों ने कहा कि अस्पताल से डॉक्टरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं और अब लोगों को इलाज कराने को लेकर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द अगर इन डॉक्टरों को वापिस न लाया गया या फिर नए डॉक्टरों की तैनाती ना की गई तो अस्पताल को ताला लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब किसान सभा के पंजाब प्रधान अशोक कंबोज ने बताया कि जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में एसएमओ सुमित लूना सहित डेंटिस्ट, अल्ट्रासाउंड, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन जतिंदर सैनी, टीबी लेबोरेटरी के इंचार्ज डॉ रमेश कुमार और अमरजीत सिंह रेडियोग्राफर के ट्रांसफर कर दिए गए है। जिसके चलते अब सरकारी अस्पताल के अधिकतर कमरों को ताले लग गए है। एक तरफ सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है, जहां डॉक्टरों की सख्त जरूरत है। लेकिन पहले से सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के ट्रांसफर भी कर दिए गए है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *