लघु उद्योग भारती ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:झालावाड़-झालरापाटन इकाई ने चुनौतियों-समाधान पर भी की चर्चा

झालावाड़ में लघु उद्योग भारती संगठन झालावाड़ और झालरापाटन इकाई ने मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम संगठन के सदस्य कौशल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर सदस्य आर.एस. बाफना, महिला इकाई अध्यक्ष शकुंतला जैन और स्वप्निल पाटनी उपस्थित रहे। सचिव अर्पित मित्तल ने सभी सदस्यों के साथ संगठन का मंत्र बोला। पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक उन्नति की कामना की।संगठन के अध्यक्ष स्वप्निल पाटनी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है, और उद्योग जगत में उनकी प्रेरणा अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान प्रदीप गुप्ता, कैलाश जिंदल और आयुष अग्रवाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। श्रमिकों का टीका लगाकर और लच्छा बांधकर स्वागत किया गया। संजय अग्रवाल और आर.एस. बाफना ने पारितोषिक वितरण किया।इस अवसर पर लघु उद्योग क्षेत्र की चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। संगठन के विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा साझा की।अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी सदस्यों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। जयंती महोत्सव में महिला इकाई से शकुंतला जैन, मेघना जैन, श्वेता पाटनी, शिवा जैन, मीनल अग्रवाल और निधि जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *