पुलिसकर्मियों को लात-घूंसे मारे, झाड़ियों में फेंका, VIDEO:पैर पकड़कर घसीटा, महिला को जिंदा जलाने पर पहुंची थी पुलिस

डीग में महिला को जिंदा जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने पुलिसकर्मियों के लातें और घूंसे मारे। झाड़ियों में फेंक दिया और पैर पकड़कर घसीटा। लोगों ने पुलिस की वर्दी तक फाड़ दी। घटना खोह थाना क्षेत्र के गांव ककड़ा की मंगलवार की है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। खोह थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया- काकड़ा निवासी अशोक कुमार गांव में ही खेती करता है। उसकी शादी नगर के पास स्थित रोनिजा की रहने वाली सरला (42) से 2005 में हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। 16 सितंबर को सरला को घर के पास जिंदा जलाने के बाद अधजले शव को श्मशान ले जाया जा रहा है। चार-पांच पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध किया और गांव में नहीं घुसने दिया। पुलिस जैसे-तैसे करके श्मशान तक पहुंची तो ग्रामीण शव को चिता पर रखकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पहले देखिए पुलिसकर्मियों से मारपीट की तस्वीरें… पुलिस ने जलाने से रोका तो मारपीट की
खोह थानाधिकारी ने बताया- पुलिस ने उनको रोका और शव को उठाकर डीग अस्पताल ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस को पीटा। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और दूसरे पुलिसकर्मी को धक्का देकर झाड़ियों में फेंक दिया। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर मौके से भागे। उन्होंने बताया- सूचना पर एडिशनल एसपी अखिलेश शर्मा और डीएसपी मनीषा गुर्जर मौके पर पहुंची। शव को श्मशान से उठवाकर डीग अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। काकड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी बोले- तीन आरोपी अरेस्ट किए, बाकी की तलाश जारी
एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया- मामले में आठ नामजद और 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… डीग में महिला को जिंदा जलाया:पुलिस से ग्रामीणों ने मारपीट की; वर्दी फाड़ी, पति पर हत्या का आरोप डीग में एक महिला की उपले के ढेर (बिटोरा) में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण अधजले शव को श्मशान घाट में जलाने के लिए ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको रोक दिया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *