14 लाख की चोरी के मामले में खुलासे की मांग:6 माह पहले आखेड़ा गांव में हुई थी वारदात, माली समाज ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

बारां के सदर थाना क्षेत्र के आखेड़ा गांव में 6 महीने पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा और माल बरामदगी की मांग को लेकर माली सैनी समाज ने एसपी को ज्ञापन दिया है। मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। माली समाज के जिलाध्यक्ष महावीर सुमन ओर युवा जिलाध्यक्ष जेपी सुमन ने बताया कि 4 जून को सदर थाना क्षेत्र के आखेड़ा निवासी विक्रम सुमन के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब साढ़े तीन लाख रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवर समेत कुल करीब 14 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसको लेकर उन्होंने सादर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, जो भी पुलिस को सौंप दिए थे। घटना के करीब 6 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। फिर भी मामले में अब तक खुलासा नहीं हो सका है। कई बार पुलिस को अवगत करवाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई आरोपी की गिरफ्तार नहीं किया है, ना ही चोरी गया माल बरामद हो सका है। मामले के खुलासे के लिए कई बार सदर थाना पुलिस से मांग कर चुके है। पदाधिकारियों का कहना था कि अगर मामले में जल्द कोई कार्रवाई कर खुलासा नहीं किया तो समाज के लोगों की ओर से एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *