नदी में गिरी लड़की, लड़के के साथ थाने पहुंची:रतलाम में पुलिस ने काफी ढूंढा नहीं मिली थी; शक होने पर कॉल रिकार्ड निकाला

रतलाम में जिस लड़की के नदी में गिरने की बात उसके भाई ने कही थी, वो झूठी निकली। लड़की नदी में गिरकर बही नहीं थी बल्कि किसी लड़के के साथ चली गई थी। बुधवार देर रात लड़की पिपलौदा थाने वापस आ गई। दरअसल मामला 21 अगस्त को सामने आया था। अंगेठी बड़ौदा में लड़की के ममेरे भाई ने बहन के नदी में गिरने की बात बताई गई थी। कहा कि फोटो निकलवाते समय बहन नदी में गिरी। मामला पुलिस तक पहुंचा। काफी तलाशने के बाद भी लड़की जब नहीं मिली तो पुलिस को शक हुआ। भाई के बार-बार बयान भी बदले लगे। इसके बाद लड़की की कॉल डिटेल चेक की। उसमें एक लड़के से बातचीत सामने आई। जिसके बाद लड़की को ट्रेस किया और फिर उस तक पहुंचने पुलिस टीम लगी थी। मामा के घर पढ़ने आई थी लड़की
छात्रा रतलाम में अपने मामा के यहां रहकर कॉलेज में पढ़ाई करती थी। 21 अगस्त को वह अपने ममेरे छोटे भाई के साथ खुद बाइक चलाकर अपने गांव आई थी। गांव में परिजनों से मिलने के बाद अपने गांव माताजी मंदिर के दर्शन करने आई। उसके बाद गांव में नदी की रेलिंग पर अपने ममेरे भाई से फोटो क्लिक करवाया था। कुछ देर बाद छोटे भाई ने गांव जाकर बताया था कि बहन नदी में गिर गई। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक इसे पानी में तलाश किया लेकिन नहीं मिली थी। इस पूरे मामले में जब छात्रा नदी में नहीं मिली तो पुलिस ने जीवित अवस्था में होने के एंगल से जांच की। जांच में सामने आया कि छात्रा जिंदा है। पुलिस सूत्रों ने बताया भी था कि लड़की गांव के ही किसी लड़के के साथ भाग गई। संभवत: दोनों की शादी भी हो गई। हालांकि ऑफिशियल अभी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कॉल रिकार्ड में लड़के से बातचीत के क्लू
जिस दिन छात्रा के पानी में गिरने की बात सामने आई थी। उस दिन उसके घर के पास की एक लड़की भी रात में गायब हो गई थी। पुलिस ने दोनों छात्राओं के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। इसमें दो अलग-अलग नंबर का एक साथ कनेक्शन मिला। एक नंबर गांव के एक लड़के का छात्रा के मोबाइल से बातचीत का ट्रेस हुआ है। नंबरों के आधार पर पुलिस छात्रा को तलाश करने में सफल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम को आखरी लोकेशन मध्यप्रदेश के हरदा में मिली थी। पुलिस वहां भी पहुंची। लेकिन वहां वह लोग आगे निकल गए। संभावना यह भी जताई जा रही है कि दूसरी लड़की को भी पुलिस जल्द तलाश कर लेगी। भाई के बयान पर शुरू से ही शक था
छात्रा के ममेरे भाई द्वारा पुलिस को शुरू से दिए गए बयान को लेकर शक था। पुलिस ने अलग-अलग एंगल से भाई से पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करने लगा। लेकिन बाद में उसने बता दिया बहन तो नदी में गिरी ही नहीं है। एक पिकअप वाहन में बैठ कर चली गई। यह भी बात सामने आई है कि छात्रा जिस लड़के के साथ गई थी, उसने भाई को धमकाया था। यहां तक किसी को नहीं बताने पर 7 हजार रुपए देने की बात सामने आई है। पुलिस अब जल्द छात्रा को बरामद कर पिपलौदा थाने में पेश करेगी, जहां उसके बयान होंगे। छात्रा जिस लड़के के साथ गई है वह भी गांव का ही रहने वाला है। संभवत: दोनों ने शादी भी कर ली है। पुलिस कहती है इंतजार करो
इधर लड़की के आने से पहले छात्रा के बड़े पापा ने बताया बेटी के बारे में अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं है। घर में मां का रो-रोकर हाल बुरा है। पुलिस से पूछते है तो कहते है इंतजार करो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *