भाभी की बहन को किडनैप करने का प्रयास, गिरफ्तार:शादी के लिए कट्‌टे के बल पर करना चाहा था अपहरण, रेड चिल्ली स्प्रे जब्त

कोडरमा में 29 दिसंबर को लड़की के अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़की के बड़ी बहन का देवर है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक तरफा प्यार में कट्‌टे के बल पर लड़की को किडनैप करने का प्रयास किया था। आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी नालंदा के पकड़े गए आरोपियों में गिरिडीह के देवरी निवासी मनोज कुमार सिन्हा(40), गांवा निवासी अभय कुमार (18), नालंदा निवासी चंदन कुमार (30), नालंदा निवासी दीपू कुमार (28), नालंदा निवासी अमित राज (19) और नालंदा का ही रहने वाला रितिक कुमार (18) शामिल है। मनोज कुमार सिन्हा मुख्य आरोपी है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में हुई थी। सूचना के बाद मरकच्चो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से भाग रहे 6 अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ पर मामला एक तरफा प्रेम का पाया गया। आरोपी को पत्नी छोड़कर जा चुकी है
मनोज हथियार के बल पर लड़की का अपहरण कर शादी करना चाह रहा था। जबकि वो शादीशुदा है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। पकड़े गए अपराधकर्मी दीपू कुमार सिन्हा के पास से एक जिंदा गोली, मनोज कुमार सिन्हा के पास से दो रेड चिली पाउडर स्प्रे एवं पकड़े गए अपराध कर्मियों के निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *