जालोर में सैलरी नहीं मिलने पर कनिष्ठ-सहायक ने खाया जहर:इलाज जारी; BDO बोले- 6 महीने से एब्सेंट, आत्महत्या का प्रयास करना निजी कारण

पंचायत समिति के कनिष्ठ सहायक ने 4 माह की सैलरी नहीं मिलने से जहर खा कर सुसाइड का प्रयास किया। कनिष्ठ सहायक ने दावा किया कि उसे पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिली ऐसे में परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।वहीं विकास अधिकारी (BDO) ने कहा- सुसाइड का प्रयास उनका परिवार मामला है। वह 6 महीने से कार्यालय ही नहीं आया है। ऐसे में, सैलरी मिलने का कोई प्रावधान नहीं है। कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। जालोर बागोड़ा पंचायत समिति में धनराज मीणा कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की देर शाम करीब 6 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचा जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। लेकिन अभी किसी की और से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में एडमिट कनिष्ठ सहायक ने बताया- उसने सुसाइड से पहले विकास अधिकारी से कहा था आज आपका बर्थडे है मेरी समस्या सुलझा दो। ट्रांसफर करना है ट्रांसफर कर दो। लेकिन, मेरी सैलरी दे दो। विकास अधिकारी बोले- मामला पारिवारिक, 6 महीने से अनुपस्थित मामले को लेकर विकास अधिकारी अंकित जीनगर ने कहा- सभी आरोप गलत हैं। वह पिछले 6 महीने से ऑफिस नहीं आ रहा था। जब कोई कर्मचारी लगातार 6 माह से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सैलरी जारी करने का कोई प्रावधान नहीं है। प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला उनकी निजी समस्याओं का है। जिसके चलते सुसाइड का प्रयास किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *