अग्रसेन जयंती महोत्सव 21 सितंबर को:समराई पीकॉक गार्डन में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

श्री अग्रसेन समाज निर्माण नगर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 21 सितंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम समराई पीकॉक गार्डन में होगा। मुख्य संरक्षक राजू अग्रवाल और अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शाम 4:30 बजे शोभा यात्रा के साथ होगी। यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पीकॉक गार्डन पहुंचेगी, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में अग्रवाल समाज के प्रतिभावान बच्चों, डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 75 वर्ष से अधिक आयु के अग्रबंधुओं का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बंटी बबली और पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *