भाजपा कार्यकर्ता का शव 40 घंटे बाद मिला:छतरपुर में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड; एसी-कार नहीं होने से नाराज होकर घर से निकला था

छतरपुर के चंदला की तलैया में बीते दो दिनों से चल रहे रेस्क्यू के बाद आखिरकार गुमशुदा युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान चंदला के वार्ड 7 निवासी हर्ष पिता छोटे लाल साहू (19) के रूप में हुई है। हर्ष साहू 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए अचानक चला गया था। हर्ष चंदला के सीएम राइज स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसने पिछले महीने ही भाजपा आईटी सेल की सदस्यता ली थी। वह नेता बनना चाहता था। परिजन ने बताया कि घर में एसी न लगवाने और कार न आने से वह नाराज था। परिजन को जब देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 16 सितंबर को चंदला पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने साइबर सेल की मदद से हर्ष के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई। पता चला कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मोबाइल सक्रिय है। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान मोबाइल-जूते बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एसडीईआरएफ टीम को सूचित किया। रेस्क्यू की 3 तस्वीरें देखिए… जाल में फंसा शव, बाहर निकाला
टीम ने 16 सितंबर की देर शाम करीब ढाई घंटे तक तलैया में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, बुधवार सुबह गोताखोरों की टीम ने एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया और जाल में फंसे हर्ष के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। नेता बनना चाहता था हर्ष साहू
लोगों ने बताया कि हर्ष ने पिता से घर में एसी लगवाने और कार लेने की बात कही थी। पिता ने पढ़ाई करने की बात कहते हुए मना कर दिया। वह नेता बनना चाहता था। डेढ़ माह पहले उसने बीजपी आईटी सेल की सदस्यता ली थी। वह विधायक और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ रहता था। मंत्री के साथ हर्ष की तस्वीर भी सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *