दुर्गा पंडालों के पास सफाई बनाए रखने की अपील:रायसेन में सड़क के गड्ढे और यातायात सही करने की मांग; 70 जगह झांकियां लगेंगीं

रायसेन में झांकी पंडालों के पास सफाई करने और सड़क पर बने गड्ढे भरे जाने की अपील की गई। दशहरे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाएं विसर्जित करने की बात प्रशासन ने कही। बुधवार को शांति समिति की बैठक में हिंदू उत्सव समिति, मुस्लिम त्योहार कमेटी के सदस्य और प्रशासन के बीच शांति समिति की बैठक में यह बातें हुईं। आगामी शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी और दरगाह शरीफ उर्स को लेकर बैठक हुई। इसमें पर्वों को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। सदस्यों ने झांकी पंडालों और देवी मंदिरों के आसपास प्रतिदिन साफ-सफाई, बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था और पूरे नौ दिन यातायात प्रबंधन की मांग की। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने विशेष रूप से नवरात्रि से पहले शहर की सड़कों पर गड्ढे भरने, बिजली व्यवस्था सुचारू करने और साफ-सफाई पर जोर दिया। प्रशासन ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि नवरात्रि से पहले सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। एसडीएम मनीष शर्मा ने विजयदशमी पर प्रतिमाओं के चल समारोह और विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने की अपील की। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने झांकी पंडालों और मंदिरों के आसपास पुलिस की चौकस व्यवस्था का भरोसा दिलाया। सदस्यों ने विसर्जन स्थलों जैसे बेतवा और पगनेश्वर नदी पर बिजली की व्यवस्था और मार्ग के गड्ढे भरने जैसे मुद्दों पर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। प्रशासन ने उठाए गए सभी मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *