प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत खरगोन जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुमन सखी चैटबॉट का भी लोकार्पण किया गया। विधायक और कलेक्टर ने किया पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार और कलेक्टर भव्या मित्तल ने परिसर में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। विधायक पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबी और गंदगी देश की प्रगति में बाधा बनती हैं। इसलिए स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे अभियानों को प्राथमिकता देना जरूरी है। कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि यह अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा। आने वाले 15 दिनों तक जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करेगी। परिवार की सेहत भी होगी प्राथमिकता इस अभियान में सिर्फ महिलाओं या बच्चों पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। जागरूकता के साथ-साथ जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएंगी। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में विधायक बालकृष्ण पाटीदार और कलेक्टर भव्या मित्तल के अलावा, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारद्वाज, एसडीएम वीरेंद्र कटारे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


