सिंगरौली में स्कॉर्पियो से टकराए बाइक सवार तीन युवक घायल:एक का प्राइवेट पार्ट डैमेज, बाइक के दो टुकड़े हुए, कोयला एक्सप्रेस-वे पर हादसा

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना अंतर्गत कोयला एक्सप्रेस-वे पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक ही बाइक पर सवार तीन युवक सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी से सीधे टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और उसके दोनों पहिए निकल गए। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक के दोनों अंडकोष फूट गए। उसके साथ बैठे एक अन्य युवक के पैर में दो फ्रैक्चर आए हैं। मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एनसीएल के जयंत नेहरू अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर को प्राइवेट पार्ट काटना पड़ेगा: पुलिस जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। डॉक्टर से बात हुई है। जिस युवक के अंडकोष में चोट आई है, उसके प्राइवेट पार्ट को शायद काटना पड़ेगा। बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है।” पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *