तिल्दा-नेवरा| अग्रवाल समाज द्वारा शुक्रवार को कोहका तिल्दा में आईटीआई रोड स्थित न्यू अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान और मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस कैंप में ओम हॉस्पिटल तिल्दा और सजग ब्लड सेंटर की टीम सहयोग करेगी। मेडिकल टीम में विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट दिया जाएगा। कैंप की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9329317534, 9302247785, 9802468976 पर संपर्क कर सकते हैं।


