बैकुंठपुर | जिले के नव आरक्षक नंबर-312 अमित कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार की अनुकंपा नियुक्ति 30 अप्रैल 2024 को नव आरक्षक के पद पर हुई थी। उसे 4 नवम्बर 2024 को रायपुर में बुनियादी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। प्रशिक्षण के दौरान 3 नवम्बर 2024 को उसने माना में आमद तो दी, लेकिन 23 दिसम्बर को बिना किसी सूचना के गायब हो गया। कई बार एसपी की ओर से नोटिस भेजा गया, लेकिन उसने प्रशिक्षण में वापसी की और न ही अनुपस्थिति का कोई संतोषजनक जवाब दिया। करीब 269 दिनों तक लगातार अनुपस्थित रहने के अलावा उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। प्रारंभिक जांच में प्रशिक्षण अवधि में ही वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया था।


