उदयपुर | शासकीय राजकुमार धीरजसिंह महाविद्यालय उदयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना व रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता की अगुवाई में कॉलेज के छात्र-छात्राओं व प्राध्यापक ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य परीक्षण कर किरण सिंह, रंजीता सिंह, मनोज बंजारा, दीपांशु जायसवाल, समीक्षा जायसवाल, राजकुमारी पोर्ते, विरेन्द्र, मानती, आराधना, विद्या, अनुज, गलिश, अमरजीत, अभ्यास सिंह विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। वहीं कॉलेज के प्राध्यापक रविशंकर मनहर, सुमन, आर तिर्की, व्याख्याता गणेश्वर यादव ने भी रक्तदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य वन्दना पांडेय ने रक्तदाताओं से परिचय प्राप्त कर हालचाल जानकर और भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर में सेवा भावना के साथ भागीदारी करने प्रेरित किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी निरंजन सिंह ने कहा रक्त दान महादान है। रक्त दान से ज़िंदगी से जूझ रहे लोगों को बचाया जाता है। इससे बड़ा पुण्य नहीं है। इस मौके पर कॉलेज की प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


