स्वच्छता ही सेवा अभियान: राम मंदिर तालाब साफ किया

बैकुंठपुर | स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में एक दिन, एक घंटा-एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत शहर के प्रसिद्ध राम मंदिर तालाब की सफाई की गई। इस सामूहिक श्रमदान में नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी, विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। लोगों ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी भावना से अपने मोहल्ले, सार्वजनिक स्थलों और पूरे शहर को भी साफ रखना चाहिए। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता में सभी की भागीदारी आवश्यक है। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगातार चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *