11 हजार लोगों को दिए पीएम आवास जनजातीय गांवों का विजन डाक्यूमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सत्ता और संगठन मिलकर बस्तर से सरगुजा तक पूरे प्रदेश को मोदीमय कर दिया। इस मौके पर कई अलग-अलग तरह के आयोजन किए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यक्रम में 11 हजार लोगों को पीएम आवास की चाबी देकर उनका गृहप्रवेश कराया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किरण सिंहदेव ने बस्तर में रक्तदान और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। स्वच्छता सुपर लीग के टूल किट का विमोचन किया साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न नगरीय निकायों में पीएम आवास योजना (शहरी) के 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश भी कराया। साथ ही राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग के टूल-किट का विमोचन किया और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक बांटे तथा नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। सफाई से लेकर खारून आरती तक हुआ आयोजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *