रोपड़| रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा क्लियरमेडी बाहरा मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से तीसरा निरंतर मेडिकल शिक्षा (सीएमई) के साथ व विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2025 दिवस मनाया। इस वर्ष का विषय ‘सेहतमंद उम्र-फिजियोथेरेपी और शारीरिक गतिविधि की भूमिका’ था, जिसने बुजुर्ग आबादी में गतिशीलता, स्वतंत्रता और मान को उत्साहित करने में फिजियोथेरेपी की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, ग्रुप वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार और प्रो वाइस-चांसलर डॉ. एसके बंसल के मार्गदर्शन में किया। प्रो. (डॉ.) ललित कुमार गुप्ता, डीन यूएसपीआर ने कार्यक्रम का संचालन किया। 300 छात्र-छात्राओं, संकाय मेंबरों और गणमान्यों ने इसमें भाग लिया। समारोह की शुरुआत प्रो. (डॉ.) ललित कुमार गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दाखिलों, प्लेसमेंट, आउटरीच कार्यक्रमों और जन स्वास्थ्य में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को सांझा किया। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर क्लियरमेडी बाहरा मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के क्लस्टर हेड व फैसिलिटी डायरेक्टर विवान सिंह गिल ने संबोधित किया और विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट वेलनेस कार्ड लॉन्च किए। कार्यक्रम की मुख्य मेहमान, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने विभाग की सामाजिक तौर पर अकादमिक कार्यक्रम की सराहना की।


