नूरपुरबेदी| क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सुखमणी अस्पताल कलवां में आयोजित की गई। प्रबंधकों ने बताया कि शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 25 सितंबर को कैंप लगाया जा रहा है। इसमें संत गुरमेल सिंह ब्लड सेंटर गढ़ी कानूगो (बल्लाचौर) की टीम द्वारा रक्तदाताओं का रक्त एकत्र किया जाएगा। इसलिए उन्होंने क्षेत्र के सभी रक्तदानी युवाओं से अपील की कि वे इस कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लें और शहीद भगत सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह जानकारी देते समय डॉ. गुरपाल सिंह,डॉ. दिनेश कुमार, प्रदीप धीमान, डॉ. जग रूप सिंह, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. जसवीर कौर, डॉ. राजीव कुमार, पुष्पिंदर सिंह आदि मौजूद थे।


