मोगा | विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा अपने दफ्तर में हलके के लोगों की जनसमस्याएं सुनी। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि उनका फर्ज है कि जो भी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आए उनकी समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाया जाए। इसलिए अधिक से अधिक मुश्किलों का हल मौके पर ही करने का प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की समस्या पेश आती है, तो उनके ध्यान में लाया जाए। जिसका पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वर्कर, पदाधिकारी, पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


