मोगा | द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जीवंत और आकर्षक कहानी मंचन का आयोजन किया। यह मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग और डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग के दिशा-निदेर्शो पर करवाया गया। चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों की कहानी मंचन गतिविधि करवाना एक रचनात्मक और शैक्षिक अनुभव है, जो बच्चों को भाषा, अभिव्यक्ति और सहयोग कौशल विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने विभिन्न कहानियों का चयन किया, जो नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक महत्व या मनोरंजन से भरपूर हो सकती हैं।


