बिजली बंद रहेगी:शहर के कई हिस्सों में अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

जीएसएस और फीडर रख-रखाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक शहर के अनेक मोहल्लों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी बीकेईएसल ने बताया कि नायको का मोहल्ला, चांवरियों का मुहल्ला, चूना भट्टा के पास, रामदेव मंदिर कादरी फ्लोर मिल के पास, सफिल के पास, झूलेवाला, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान के पास, न्यू अब्बासी मेडिकल, गुलन पान कॉर्नर, होटल राजा, होटल सिमरन आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक एमके नगर, टीटी कॉलेज, जेके कॉलोनी, मुस्कान होटल के पास लायल स्कूल आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नोखा रोड, शिव वैली, किआ शोरूम के पास, गुर्जरों का मोहल्ला, चोपड़ा स्कूल के पास आदि का बिजली बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *