तेरह गाड़ियों के समय सारणी में किया गया परिवर्तन एक जनवरी से पैसेंजर, मेमू एवं डेमू ट्रेने नियमित

तेरह गाड़ियों के समय सारणी में किया गया परिवर्तन
एक जनवरी से पैसेंजर, मेमू एवं डेमू ट्रेने नियमित
अनूपपुर।
भारतीय रेलवे की समय सारणी में 01 जनवरी से आंशिक परिवर्तन किया गया है। गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये कई घंटो की परिचालन समय की बचत के लिए समय सारणी में परिवर्तन करते हुए विभिन्न सेक्शनों में मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में 10 मिनट से लेकर 55 मिनट तक एवं पैसेंजर गाड़ियों में 05 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में (प्रस्थान स्टेशन से आगमन) बचत होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी 01 जनवरी से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में इस रेलवे से चलने वाली एवं होकर गुजरने अप दिशा एवं डाउन दिशा की 131 स्टेशनों में गाडियों का परिचालन समय बदलाव किया गया है। अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी। जिसमे 45 पैसेंजर, 81 मेमू एवं 20 डेमू सहित 146 गाड़ियों को एक जनवरी से सभी 146 गाडियों को एक जनवरी से नियमित नंबर से चलाया जाएगा। जिसमें अनूपपुर से गुजरने वाली 13 गाडियों के समय सारणी में परिवर्तन करते हुए 12 गाडियों का समय 3 से 15 मिनट घटाया गया वहीं एक गाड़ी का 4 मिनट बढ़ाया गया है। जबलपुर से अंबिकापुर का समय 6ः30 जिसे 6ः15 किया गया है। दुर्ग भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस जो रात में 11ः32 पर आती है अब 11ः27 बजे किया गया है। इसी प्रकार से भोपाल से चलकर दुर्ग जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस का अनूपपुर आगमन 2ः28 से घटते हुए 2ः25 मिनट किया गया है। दुर्ग छपरा सारनाथ की आगमन का समय 2ः02 से घटकर 1ः57 बरौनी से चलकर गोंदिया जाने वाली को 5 मिनट काम करते हुए अब यह गाडी 9ः46 पर अनूपपुर आएगी। दुर्ग कानपुर एक्सप्रेस एवं नौतनवा दुर्ग 6ः32 के बजाय 6ः20 पर अनूपपुर आएगी। इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का समय 4 मिनट बढ़ाते हुपअब 10ः36 पर आएगी। विलासपुर इंदौर नवोदय एक्सप्रेस 2ः32 पर आएगी अधिकापुर दुर्ग के समय में 5 मिनट काम करते हुए अब यह गाडी 2ः05 आएगी। विलासपुर रीवा के समय में 5 मिनट पहले अनूपपुर आएगी। दुर्गा उधमपुर एक्सप्रेस अब यह गाड़ी शाम 4ः15 पर पहुंचेगी एवं दुर्ग निजामुद्दीन एक्सप्रेस शाम 4ः15 की बजाय कर दो पर आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *