पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल की माता श्री का निधन, नगर में शोक
कोतमा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सुप्रसिद्ध व्यवसाई रामावतार अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल की माता श्री का 29 दिसम्बर 24 को 10500 के आसपास दुखद निधन हो गया, श्री अग्रवाल की माता श्री के निधन की खबर जैसे ही कोतमा क्षेत्र सहित जिले भर में फैली वैसे ही पूरे जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई, ज्ञातव्य हो की सुप्रसिद्ध व्यवसाई समाजसेवी रामावतार अग्रवाल की धर्मपत्नी व पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल की माता श्री का 29 दिसम्बर 24 को निधन हो गया जिनका दिनांक 30 दिसम्बर 24 को अंतिम दाह संस्कार कुल परंपरा के मुताबिक बगीचे में किया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल की माता श्री के निधन पर मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक सुनील सराफ, कोतमा नपाध्यक्ष अजय सराफ, नपाध्यक्ष राम अवध सिंह, इकबाल हुसैन बोहरा, नपा उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार, मोहिनी वर्मा, रामनरेश गर्ग, हनुमान गर्ग, धर्मेंद्र वर्मा, मंगल दिन साहू, अजय तोमर, संतोष मिश्रा, राजेश जैन, गुड्डु चौहान, मोहम्मद रफी, विक्रम सिंह, शिवम सराफ, प्रदीप सोनी एडवोकेट, मुनेश्वर पांडे, नितिन सिरोठिया, मनोज सोनी, पत्रकार नीलू रजक, रूद्रमणि शुक्ला, सहित जिले भर के सम्मानीय जनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस आसानी वेदना को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक फुन्देलाल सिंह, प्रार्थना किया।


