धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र स्थित कमालपुरा गांव में ग्रामीण महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया। ये महिलाएं मौके से ठेके को हटाने की मांग पर अड़ी हुई हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी ग्रामीण महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके की वजह से उनके घर के लोग शराब के आदी हो रहे हैं। इसके बाद रात को शराब के नशे में पति घर जाकर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। शराब के ठेके की वजह से महिलाओं ने उनके साथ प्रतिदिन गृह क्लेश होने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से बातचीत करने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस द्वारा महिलाओं की समझाइश की जा रही हैं।


