कुल्लू में गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत:पैदल घर जा रहा था, ड्राइवर मौके से फरार

कुल्लू में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा कटराईं में मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम हुआ। मृतक की पहचान कटराईं निवासी 37 वर्षीय आशीष ठाकुर के रूप में हुई है। पतलीकूहल पुलिस थाना प्रभारी इंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक पिकअप गाड़ी दिखाई दी है, हालांकि उसका नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस दुर्घटना में शामिल गाड़ी और उसके ड्राइवर का पता लगाने के लिए क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। थाना प्रभारी ने विश्वास दिलाया है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *