हेल्थ चेकअप शिविर में विधायक गोठवाल ने BP चैक करवाया:सशक्त नारी-सशक्त भारत अभियान के तहत निक्षय पोषण किट बांटे

खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल गुरूवार को ग्राम पंचायत फलौदी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने फलौदी (CHC) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे सशक्त नारी-सशक्त भारत अभियान और हेल्थ चेकअप शिविर में शिरकत की। हेल्थ चेकअप शिविर में विधायक जितेंद्र गोठवाल खुद का ब्लड प्रेशर और अन्य जांच कराते हुए भी दिखाई दिए। विधायक ने निक्षय पोषण किट बांटे विधायक जितेंद्र गोठवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और लोगों को शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विधायक गोठवाल ने निक्षय पोषण किट का वितरण भी किया। जिसके बाद खंडार विधायक ने यहां जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने फिरोजपुरा स्थित वनखंडी बालाजी परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यहां उन्होंने लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और सभी से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जी, जिला महामंत्री बाबूलाल मीणा, पूर्व खंडार प्रधान गिर्राज गुर्जर, ओम जैन, चंद्रभान जी, बन्नू तिवारी, जिला मंत्री गंगा शंकर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रभुलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री राजेंद्र गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, लाल सिंह जी, रामस्वरूप डीलर (दुमोदा), रूपसिंह गुर्जर (बोदला), सुरेश गुर्जर, फलोदी सरपंच जुगराज गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, रवि राजावत, कमलेश गोठवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *