भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में कार्यरत थर्ड ईयर के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने ड्यूटी डॉक्टर, नर्सिंगकर्मियों और ग्रेड फोर्थ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप ज्ञापन में स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है, वार्ड के सभी काम उनसे कराए जाते हैं। मरीजों की भर्ती, रजिस्टर में एंट्री, भामाशाह रजिस्टर में एंट्री, मरीजों का ट्रीटमेंट उनकी डाइट चार्ट आदि सभी काम करने होते हैं। बोले- झपकी भी नहीं लेने देते ग्रेड फोर्थ के काम भी स्टूडेंट्स से ही करवाए जाते हैं और यदि किसी काम के लिए मना किया जाए तो अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। नर्सिंग कर्मचारी खुद रात के समय केवल नींद निकालते हैं। यदि किसी स्टूडेंट को थोड़ी सी झपकी आ जाए तो उसे तुरंत ही जगा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। इसके चलते स्टूडेंट का मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। स्टूडेंट के शारीरिक को मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान थर्ड ईयर में पढ़ने वाले बड़ी संख्या में स्टूडेंट मौजूद रहे।


