टीम ने शिवगंज में लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल:दूध और घी में मिलावट की शिकायत पर की कार्रवाई, जांच के लिए भेजे जाएंगे जोधपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार शाम को शिवगंज शहर छावनी में दूध डेयरी पर दूध व घी में मिलावट की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने दूध और घी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए जोधपुर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही डेयरी मालिक को साफ सफाई रखने और शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव मय टीम शिवगंज शहर के छावनी में राजेश्वरी दूध डेयरी व मां दूध डेयरी से दूध और घी सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए जोधपुर प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने डेयरी मालिक को साफ सफाई रखने और शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने और खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के निर्देश दिए। सैंपल जांच लिए जन स्वास्थ्य लैब भिजवाए गए हैं, जो खाद्य पदार्थों का सैंपल लिए हैं। इसमें मिलावटी होने के संदेह पर एफएसएस एक्ट के अंतर्गत जांच के नमूने लिए गए। जांच के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *