घायल युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:मैहर में सड़क पर शव रख कर थाना के सामने प्रदर्शन किया

मैहर के कोलगवां थानाक्षेत्र में गहरा नाला नई बस्ती में दुर्घटना में घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज परिजनों ने सोमवार की शाम कोलगवां थाना के सामने सड़क पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद में सीएसपी की समझाइश के बाद परिजन शव लेकर चले गए। करीब 2 घंटे तक चला प्रदर्शन युवक की मौत के बाद परिजन शाम 5 बजे कोलगवां थाना के सामने सड़क पर शव रख कर हंगामा करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर कोलगवां टीआई सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ बढ़ती देख सीएसपी महेंद्र सिंह और सिटी कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी भी मौके आ गए। परिजनों से अलग-अलग बातचीत के दौरान लगभग पौन घंटे बाद सीएसपी की समझाइश के बाद परिजन मान गए और शव ले कर चले गए। हंगामे के समय यातायात बाधित रहा। हालांकि, रुट डायवर्ट कर ट्रैफिक को निकाला गया। जाने पूरा मामला गहरा नाला नई बस्ती निवासी साहिल कोल पिता शिवकरण कोल (20 वर्ष) रविवार की शाम 5 बजे घर से अपने 3 दोस्तों के साथ निकला। 29 दिसंबर की रात करीब 8 बजे साहिल घायल हालत में शहर के बाहर लाहरौरा के पास पड़ा था। राहगीरों ने डायल-100 को बुला कर उसे जिला अस्पताल भेजा। इधर, पुलिस से परिजनों को जानकारी मिलने पर सभी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने साहिल की हालत खराब देख उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को साहिल की मौत हो गई। परिजन पीएम के बाद शव लेकर सतना आए और कोलगवां थाना के सामने हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि साहिल की हत्या की गई है। हत्या का संदेह साहिल के 3 दोस्तों पर है। जांच कराई जाएगी सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायत ले ली गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। संदेही दोस्तो से भी पूंछतांछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *