मैहर में 4 युवकों ने दुकानकार को पीटा:नगदी छीनी, घटना सीसीटीवी में कैद; पैसे मांगने पर किया हंगामा

मैहर में कटनी मोड स्थित मां शारदा टी स्टॉल में शराब के नशे में धुत्त दबंगों ने हंगामा किया। दुकान मालिक और वहां खड़े लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले की शिकायत अभी तक थाना में नहीं की गई है। कटनी के थे 4 युवक दुकान के मालिक नीरज तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े 3 बजे कार (नंबर MP 21 ZC 3074) से 4 युवक आए और सामान लिया। पैसा मांगने पर नशे में धुत्त युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने उसके मेरे ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इसके अलावा दूसरा युवक ने स्टूल उठा कर दुकान में फेंक दिया। कुछ देर तांडव करने के बाद युवकों ने दुकान के काउंटर में रखे रुपए ले लिए। चारों युवक कटनी के बताए जा रहे हैं। इधर, मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि अभी इस मामले की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *