भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों की टाइमिंग बदलेंगी:1 जनवरी से बदलाव; RKMP-जबलपुर समेत 15 ट्रेनों का नया शेड्यूल

1 जनवरी 2025 से भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों के नंबर और टाइमिंग बदलने जा रहे हैं। रेलवे ने रानी कमला पति-जबलपुर एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया है। रेलवे नए साल में ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करेगा। भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशन पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया, 1 जनवरी से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशन पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन होगा। वहीं, मंडल में अधिकांश गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *