भाटापारा में भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप:नगर पालिका की अंतिम सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने बोला हमला

नगर पालिका भाटापारा की जनता ने बड़े उम्मीदों से अपना प्रतिनिधि चुन कर पालिका भेजा। लेकिन सुस्त रवैये के चलते 5 वर्षों में मात्र 3 सामान्य सभा की बैठक आयोजित ही हुई है । सोमवार को अंतिम बैठक में 15 एजेंडों पर चर्चा हुई। इस बैठक में बीजेपी के विपक्षी पार्षदों ने आक्रमक दिखे। भाजपा ने जल विभाग की समीक्षा शुरू होते ही जल संकट की समस्या और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं अध्यक्ष निधि से क्रय किए सामग्री, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी नगर की कांग्रेस सरकार को घेरा। वहीं अध्यक्ष निधि सामग्री क्रय की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया।ही अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने अध्यक्ष निधि से सामग्री क्रय पर भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि आरोप कोई भी लगा सकता है। जांच करा कर सिद्ध करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *