शहर के दो थानों में लगाए नए SHO:पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश, कार्यवाहक के भरोसे चल रहे थे स्टेशन

जोधपुर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने एक आदेश जारी कर दो थानों में थाना अधिकारी लगाए हैं। जिसमें विवेक विहार और सरदारपुरा थाना शामिल है। दोनों ही जगहों पर पुलिस लाईन से निरीक्षक लगाए गए हैं। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर जोधपुर के सरदारपुरा पुलिस थाने में सुरेश पोटलिया को लगाया है। उन्हें पुलिस लाइन से यहां लगाया गया है जबकि पुलिस लाइन में ही दिलीप सिंह को विवेक विहार थाना अधिकारी लगाया गया है। बता दें कि विवेक विहार थाना अधिकारी पूर्व में जितेंद्र सिंह राठौड़ थे जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद निलंबित किया गया था इसके बाद से ही यहां पर लक्ष्मी के पास चार्ज था। जबकि सरदारपुरा थाना भी कार्यवाहक अधिकारी के भरोसे ही चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *