भारतीय रेलवे की समय सारणी में 1 जनवरी से आंशिक परिवर्तन किया गया हैं। जिसमें अनूपपुर से गुजरने वाली 13 गाड़ियों के समय सारणी में परिवर्तन करते हुए 12 गाड़ियों का समय 3 से 15 मिनट घटाया गया। वहीं एक गाड़ी का 4 मिनट बढ़ाया गया हैं। जबलपुर से अंबिकापुर का समय 6:30 जिसे 6:15 किया गया है। दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस जो रात में 11:32 पर आती है, अब 11:27 बजे आएगी। इसी प्रकार से भोपाल से चलकर दुर्ग जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस का अनूपपुर आगमन 2:28 से घटते हुए 2:25 मिनट किया गया है। दुर्ग-छपरा सारनाथ की आगमन का समय 2:02 से घटकर 1:57, बरौनी से चलकर गोंदिया जाने वाली को 5 मिनट काम करते हुए, अब यह गाड़ी 9:46 पर अनूपपुर आएगी। दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस और नौतनवा-दुर्ग 6:32 के बजाय 6:20 पर अनूपपुर आएगी। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का समय 4 मिनट बढ़ाते हुए, अब 10:36 पर आएगी। बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 2:32 पर आएगी, अंबिकापुर-दुर्ग के समय में 5 मिनट काम करते हुए अब यह गाड़ी 2:05 बजे आएगी। बिलासपुर-रीवा के समय में 5 मिनट पहले अनूपपुर आएगी। दुर्गा-उधमपुर एक्सप्रेस अब यह गाड़ी शाम 4:15 पर पहुंचेगी और दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस शाम 4:15 की बजाय 4.02 पर आएगी।


