3 बाइक चोर हुए गिरफ्तार:बोरी पुलिस ने 10 पानी की मोटर जब्त की

अलीराजपुर जिले की बोरी पुलिस ने किसानों के पानी की मोटर ही चुराने वाले ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बोरी इलाके के किसानों की शिकायत आ रही थी। कुछ बदमाश पानी की मोटर चुरा कर ले जा रहे हैं। पुलिस को जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों से 10 पानी की मोटर भी जब्त की है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह चौहान, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक दयाराम भूरिया, सहायक उप निरीक्षक दारा सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक पारस अनारे, आरक्षक विशाल धारवार, आरक्षक प्रदीप वास्कले, आरक्षक अर्जुन चौहान, आरक्षक दीपेश राठौर, आरक्षक राहुल भाटिया, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी और सैनिक दिलीप उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *